लखनऊ में 13 जनवरी को नाटक मंचित करेंगे पाक कलाकार
आगामी 11 जनवरी से लखनऊ में होने वाले भारत रंग महोत्सव के दौरान पाकिस्तानी निर्देशक शीमा किरमानी व अनवर जाफरी द्वारा निर्देशित पंजाबी नाटक 'जिóो लाहौर नहीं देख्या' का मंचन किया जाएगा।
असगर वजाहत द्वारा लिखित इस नाटक में भाग लेने वाले सारे कलाकार भी पाकिस्तानी होंगे।
लखनऊ में एनएसडी के नोडल अधिकारी एवं भारतेंदु नाटक अकादमी के निदेशक सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने आईएएनएस को बताया कि 'जिóो लाहौर नहीं देख्या' का मंचन 13 जनवरी को लखनऊ स्थित उमानाथ बली प्रेक्षागृह में किया जाएगा।
कुलश्रेष्ठ ने बताया कि नाटक के मंचन के एक दिन पहले 12 जनवरी को पाकिस्तानी निर्देशक शीमा किरमानी व अनवर जाफरी नाटक में भाग लेने वाले कलाकारों के साथ लखनऊ पहुंच जाएंगे।
मौजूदा माहौल को देखते हुए पाकिस्तानी कलाकारों को वीजा न मिलने की आशंका के सवाल पर कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समारोह में नाटक होना तय है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में भारंगम का आयोजन सात से 19 जनवरी तक जबकि लखनऊ में 11 से 19 जनवरी तक किया जा रहा है। लखनऊ में आयोजित समारोह के समानांतर चरण में विभिन्न भारतीय भाषाओं के 11 नाटकों के अलावा 7 विदेशी नाटकों का मंचन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications