स्वास्थ्य ने साथ दिया तो चुनाव लड़ूंगा : शेखावत

शेखावत ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जनता चाहती है कि मैं चुनाव लड़ूं इसलिए मैं चुनाव लड़ूंगा। मुझे इस बात की परवाह नहीं है कि पार्टी मुझे टिकट देगी अथवा नहीं। वैसे भी लोकसभा चुनाव को अभी लगभग तीन महीने हैं।"

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी और वरिष्ष्ठ पार्टी नेता लालकृष्ण आडवाणी से अपने संबंधों के बारे में शेखावत ने कहा कि हम 1952 से परिवार की तरह एक दूसरे के साथ हैं और एक दूसरे के विरोध के बारे में सोच भी नहीं सकते।

पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के बुधवार को आए बयान के बारे में उन्होंने कहा, "राजनाथ की बातों से मैं आहत नहीं हूं। वे क्या बोलते हैं मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं। वे जब पैदा भी नहीं हुए थे तब से मैं सार्वजनिक जीवन में हूं।"

उल्लेखनीय है कि राजनाथ सिंह ने बुधवार शेखावत के लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में कहा था कि वे गंगा स्नान कर चुके हैं और अब उन्हें कुएं के पानी से स्नान नहीं करना चाहिए।

यह पूछे जाने पर कि क्या उपराष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री से छोटा कोई पद स्वीकार करना चाहिए? उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, "अगर ऐसी कोई व्यवस्था हुई तो मैं इसका लाभ उठाऊंगा।"

शेखावत ने कहा कि वे भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान छेड़ेंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस द्वारा तत्कालीन सरकार पर लगाए गए 22,000 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप की जांच के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखा है।

राजस्थान में पिछली विधानसभा में वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री बनवाने में अपनी भूमिका के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए शेखावत ने कहा कि उन्हें अपने उस फैसले पर दुख है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+