भोपाल को प्रदूषण मुक्त बनाने की कोशिश
भोपाल में मनमर्जी से चल रही अवैध बसों की मस्ती किसी से छुपी नहीं है। इसके अलावा पालीथिन का इस्तेमाल भी बदस्तूर जारी है और शहर के लगभग हर हिस्से में डेयरियों की भरमार है। इन स्थितियों से नगर निगम, पुलिस व परिवहन महकमा और प्रदूषण विभाग बखूबी वाकिफ है।
बिगड़ते हालातों के कारण स्थानीय नगरीय प्रशासन मंत्री बाबू लाल गौर ने जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तय समय सीमा में इन समस्याओं से राजधानी को मुक्ति दिलाएं। गौर के मुताबिक अवैध रूप से चल रही बसों पर 24 घंटे में लगाम कस जानी चाहिए। इतना ही नहीं आवारा पशुओं की धरपकड़ का अभियान तेज कर उनके मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसा करने के लिए 15 दिन का समय तय किया गया है।
इसी समय सीमा में शहर से डेयरियों को भी बाहर करना है। इसके अतिरिक्त पालीथिन के क्रय विक्रय और इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए पहल के निर्देश जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications