भारतेंदु हरिशचंद्र पुरस्कार प्रदान किए गए
मंगलवार को भारतेंदु हरिशचंद्र पुरस्कार 2006 प्रदान किए। श्याम माथुर को 'पत्रकारिता और जनसंचार' श्रेणी में अपनी पांडुलिपि 'फिल्म पत्रकारिता के विविध आयाम' के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
हर्षदेव को उनकी पुस्तक 'समायिक मीडिया शब्दकोष' के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया और तृतीय पुरस्कार सीता राम खोड़वाल को उनकी कृति 'हिन्दी जनसंचार और प्रेमचंद का जागरण मंच' के लिए मिला।
मुरली मनोहर मंजुल को उनकी पुस्तक 'आकाशवाणी की अंतरकथा', नरेन्द्र सिह यादव की पुस्तक 'ग्राफिक डिजाइन', डा़ स्मिता मिश्रा और डा़ अमर नाथ की संयुक्त लिखित पुस्तक 'इलेक्ट्रॉनिक मीडिया : बदलते आयाम', झींगरन की पुस्तक 'सचित्र मीडिया शब्दावली' और धनन्जय चोपड़ा की पुस्तक 'सिर्फ समाचार' को सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
महिला मुददों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार अनामिका को उनकी पुस्तक 'मन मांझने की जरूरत' और द्वितीय पुरस्कार लता शर्मा को उनकी पुस्तक 'औरत अपने लिए' को मिला।
बाल साहित्य श्रेणी में प्रथम पुरस्कार राम शंकर को उनकी पुस्तक 'अंतरिक्ष का स्वप्निल लोक' और द्वितीय पुरस्कार हरीश कुमार अमित को उनकी पांडुलिपि 'ईमानदारी का स्वाद' के लिए मिला।
राष्ट्रीय एकता श्रेणी में चयन समिति ने किसी पुस्तक अथवा पांडुलिपि की पुरस्कार के लिए सिफारिश नही की। भारतेन्दु हरिशचन्द्र पुरस्कारों की शुरूआत 1983 में की गई थी और इसके बाद से सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता और जनसंचार, राष्ट्रीय एकता के लिए पुरस्कार, महिला मुददे और बाल साहित्य के क्षेत्र में हिन्दी में मूल लेखन के प्रोत्साहन के लिए ये पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
