भाजपा के मुख्यमंत्रियों को रास नहीं आई चिदंबरम की हेडमास्टरी

दरअसल, चिदंबरम ने पिछले 27 दिसम्बर को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाने के संबंध में कुछ सुझाव दिए थे। भाजपा के मुख्यमंत्रियों ने पत्र की भाषा पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि उनके सुझावों का स्वर आदेशात्मक था।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मंगलवार को कहा कि चिदंबरम के पत्र की भाषा संघीय व्यवस्था व निर्वाचित मुख्यमंत्रियों के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रजातांत्रिक संघीय व्यवस्था में समन्वय, परस्पर सहयोग और सहमति की परम्परा को बनाए रखना अधिक उचित होगा।

शिवराज ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि गृहमंत्री के पत्र से ऐसा लगता है कि वे हेडमास्टर हैं और कक्षा के छात्रों को डांटने के अंदाज में कह रहे हैं कि आपको यह कहना चाहिए और आपको यह नहीं कहना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि चिदंबरम के इस पत्र की भाषा पर भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के अन्य मुख्यमंत्रियों ने भी आपत्ति जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+