गाजा संघर्ष रुकवाने की साझा कोशिश करेंगे संयुक्त राष्ट्र और अरब देश

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मून ने कहा कि अरब देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक में गाजा और दक्षिणी इजरायल में सुरक्षा की स्थिति पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि बैठक में गाजा में हिंसा तत्काल रुकवाने और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मून ने कहा कि हम लोग मिलकर काम करने को तैयार हो गए हैं ताकि सुरक्षा परिषद इस संबंध में तत्काल निर्णय ले सके और तत्काल हिंस रुकवाने के लिए प्रस्ताव लाया जा सके।

मून मंगलवार को फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास और सऊदी अरब व मिस्र के विदेश मंत्रियों से मुलाकात करेंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश से गाजा मसले पर चर्चा करने के लिए मुलाकात कर सकते हैं।

उधर जोर्डन की महारानी रेनिया ने सोमवार को विश्व समुदाय से गाजा पट्टी में जारी हमले रुकवाने के लिए इजरायल पर दबाव बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि गाजा में घायलों और बच्चों की मदद के लिए हम संघर्षविराम की अपील करते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+