बीकानेर का प्रसिद्ध ऊंट महोत्सव 10 जनवरी से

पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक हनुमान मल आर्य ने बताया कि डा़ करणी सिंह स्टेडियम में दोपहर दो बजे से ऊंट करतब, ऊंट नृत्य, ऊंटनी को दुहने, ऊंट श्रृंगार, मिस्टर बीकाणा, ऊंट बाल कतराई, मिस मरवण प्रतियोगिता होगी। राजस्थान के कलाकार इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के बीच भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम सात से नौ बजे तक होगा।

उत्सव के दूसरे दिन रविवार 11 जनवरी व सोमवार 12 जनवरी के सभी कार्यक्रम लाडेरा गांव में होंगे। लाडेरा में 11 जनवरी को दोपहर दो बजे से कुश्ती, तीन से साढ़े तीन बजे तक कबड्डी, साढ़े तीन से शाम चार बजे तक धोरा दौड़, शाम चार बजे से पांच बजे तक ऊंट दौड़, महिलाओं के म्यूजिकल चेयर शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम व अग्नि नृत्य का आयोजन होगा।

उत्सव के तीसरे दिन लाडेरा गांव में ही दोपहर दो से तीन बजे तक खो-खो, तीन से चार बजे तक चरखा प्रतियोगिता, चार से पांच बजे तक घोड़ा दौड़, ऊंटनी दौड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अग्नि नृत्य व आतिशबाजी का आयोजन होगा।

उत्सव के तहत ही 9 से 13 जनवरी तक लक्ष्मी निवास पैलेस में सुबह आठ बजे से नौ बजे तक योगाभ्यास शिविर रखा गया है। तीनों दिन स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एण्ड जयपुर की ओर से ऊंट पर विदेशी मुद्रा विनिमय मोबाइल काउंटर की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+