बापू के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग

समाजवादी पार्टी (सपा) सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने मंगलवार को लखनऊ में कहा कि देश के लिए जान न्योछावर करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस जैसे महापुरुषों की तुलना डी.पी.यादव जैसे नेता से करना शर्मनाक है। यादव ने बसपा प्रमुख मायावती से मंत्री अवधपाल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।

उधर कांग्रेस ने भी मंत्री अवधपाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री मायावती ने मंत्री के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस कानून का सहारा लेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, मंत्री अवधपाल सिंह यादव के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराएगी।

उल्लेखनीय है कि बसपा सरकार में पशुपालन एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री अवधपाल सिंह यादव ने सोमवार को एटा में पत्रकारों से कहा था कि अगर बसपा के बाहुबली नेता डी.पी.यादव को मुकदमों के आधार पर कोई अपराधी कहता है, तो फिर महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, लालबहादुर शास्त्री भी अपराधी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+