मुंबई एटीएस को मिली संदिग्ध आतंकी इमरान की ट्रांजिट रिमांड

मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने मंगलवार को इमरान को रिमांड पर लेने के लिए लखनऊ के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी(सीजेएम) के समक्ष पेश किया था, सीजेएम ने मुंबई पुलिस को इमरान को ओपेन रिमांड पर मुंबई ले जाने की अनुमति दे दी।

इससे पहले महाराष्ट्र पुलिस टीम मुंबई हमले के सिलसिले में गत 12 दिसम्बर को लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकवादी फहीम अंसारी और गत 16 दिसंबर को शबाउद्दीन को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर मुंबई जा चुकी है।

उत्तरप्रदेश विशेष कार्रवाई दस्ता (एसटीएफ) ने फहीम अंसारी, शबाउद्दीन और इमरान समेत छह अन्य आतंकवादियों को गत वर्ष जनवरी में रामपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप पर हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक इन आतंकवादियों के कब्जे से मुंबई के ताज होटल समेत अन्य तमाम इमारतों के नक्शे मिले थे, जिनमें से कुछ इमारतों को आतंकवादियों ने गत 26 नवंबर को निशाना बनाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+