प्रधानमंत्री की वैश्विक सलाहकार परिषद का गठन
परिषद का गठन प्रधानमंत्री द्वारा पिछले वर्ष जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर की गई घोषणा पर अमल के लिए हुआ है।
परिषद का गठन इस विचार पर आधारित है कि उच्च शिक्षित प्रवासी भारतीय समुदाय एक ऐसा विस्तृत संसाधन है, जिसका उपयोग देश के विकास में किया जा सकता है।
परिषद के अध्यक्ष प्रधानमंत्री होंगे और इसमें विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, प्रवासी भारतीय मामलों के मंत्री व्यालार रवि और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।
जिन प्रवासी भारतीयों ने परिषद में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री का निर्णय स्वीकार किया है उनमें जगदीश भगवती, एल.एम.मित्तल, इंद्रा के.नूई, अमर्त्य सेन, विक्रम पंडित, सैम पित्रोदा और शशि थरुर शामिल हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया है कि यह संस्था सरकार के उच्चतम स्तर और प्रवासी समुदाय के बीच संवाद के संस्थागत तंत्र के रूप में काम करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications