शेख हसीना ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ
इसके पहले उन्होंने वर्ष 1996-2001 के बीच प्रधानमंत्री की कुर्सी संभाली थी। हसीना बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजीबुर रहमान की बेटी हैं।
61 वर्षीय हसीना को राष्ट्रपति इयाजुद्दीन अहमद ने बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) में आयोजित एक समारोह में शपथ दिलाई।
हसीना की अवामी लीग के नेतृत्व वाले नौ दलीय गठबंधन ने पिछले दिनों हुए आम चुनाव में संसद की 299 सीटों में से 259 सीटें जीत ली थी। अवामी लीग ने अकेले 230 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
एक प्रत्याशी की मौत के कारण एक सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।
हसीना के लिए सुखद यह भी रहा कि प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के एक दिन पहले ही ढाका की एक अदालत ने उन्हें भ्रष्टाचार के एक मामले में बरी कर दिया। यह मामला कार्यवाहक सरकार द्वारा उन पर चलाया गया था।
बांग्लादेश में आम चुनाव वर्ष 2007 के जनवरी महीने में ही होना तय था। लेकिन देश में भड़की राजनीतिक हिंसा के कारण 11 जनवरी 2007 को आपातकाल लागू कर दिया गया और चुनाव स्थगित हो गया।
उसके बाद सैन्य समर्थित मुख्य सलाहकार फखरुद्दीन अहमद की कार्यवाहक सकरार ने बांग्लादेश की बागडोर संभाली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications