मुंबई हमले का ब्योरा सबूत नहीं : पाकिस्तान (लीड-1)

इस्लामाबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के विदेश सचिव सलमान बशीर ने मंगलवार को कहा कि भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई मुंबई हमले की जानकारी को सबूत नहीं माना जा सकता है। इसके साथ ही इसमें जांच को आगे बढ़ाने में मदद दे सकने लायक जानकारी भी नहीं है।

बशीर ने नेशनल असेंबली की विदेश मामलों की स्थाई समिति के समक्ष कहा, "भारत ने जो ब्योरा दिया है वह केवल सूचना है और उसका प्रयोग सबूत के रूप में नहीं किया जा सकता है। इससे जांच में भी कोई मदद नहीं मिलेगी।"

बशीर ने कहा कि पाकिस्तान जांच के प्रति गंभीर है। हमें मुंबई हमलों के बारे में पक्के सबूतों की जरूरत है, इसके बगैर हम जांच आगे नहीं बढ़ा सकते।

पाकिस्तानी विदेश सचिव ने कहा कि जब तक भारत अपनी सेनाओं को शांतिकाल की स्थिति में नहीं ले जाता, पाकिस्तान अपनी सेना सीमा से नहीं हटाएगा।

एक सदस्य के प्रश्न के उत्तर में बशीर ने कहा कि भारत ने दिसम्बर में पाकिस्तान के अंदर कुछ ठिकानों पर हमले की योजना बनाई थी।

इससे पहले मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के संबंध में भारत की ओर से सौंपे गए सबूतों की जांच के लिए पाकिस्तान द्वारा एक 'संयुक्त जांच समिति' गठित करने का समाचार मिला था।

पाकिस्तानी समाचार चैनल 'जियो टीवी' पर सूत्रों के हवाले से मंगलवार को प्रसारित रिपोर्ट के अनुसार समिति भारत द्वारा सौंपे गए सबूतों में उल्लिखित स्थानों, इंटरनेट टेलीफोन नंबरों और इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेसेज की जांच करेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+