नोएडा में छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार, 5 गिरफ्तार
सोमवार शाम छात्रा अपने करीबी दोस्त अमित पवार के साथ नोएडा के सेक्टर 18 स्थित ग्रेट इंडिया प्लेस मॉल में खरीदारी करने गई थी। वहां से उसे करीब 10 युवकों ने उसकी ही कार में सेक्टर 71 स्थित किसी स्थान पर ले गए। जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
उसके बाद आरोपी युवक छात्रा और उसके दोस्त का मोबाइल फोन लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद छात्रा और उसका दोस्त अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना के बारे में बताया।
आरोपी युवकों की उम्र 20 के आसपास बताई जाती है। वे अपने साथ क्रिकेट का बल्ला और विकेट लिए हुए थे। वे सभी तीन मोटरसाइकिल पर सवार थे और सेक्टर 58 स्थित गढ़ी चौखंडी गांव से क्रिकेट खेलकर लौट रहे थे।
नोएडा के पुलिस अधीक्षक ए.के. त्रिपाठी ने बताया कि हमने घटना के 12 घंटे के अंदर पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य पांच लोगों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications