भारत ने विदेशी दूतावासों को दिए मुंबई हमले के सबूत (लीड-1)

विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के अलावा सात पड़ोसी देशों के उच्चायुक्तों को सबूत सौंपे।

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार साउथ ब्लाक में उच्चायुक्तों को संबोधित करते हुए मेनन ने पाकिस्तान पर अंतर्राष्ट्रीय दबाव बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया ताकि वह अपने देश से आतंकवादी ढांचों को समाप्त करे। इसके पहले पाकिस्तान को सोमवार को सबूत सौंपे गए थे।

मेनन ने रूस सहित 14 अन्य देशों के राजदूतों को संबोधित किया। इन देशों के नागरिक भी 26 नवंबर के मुंबई हमले के दौरान मारे गए थे।

विदेश मंत्रालय में पश्चिमी मामलों की सचिव नलिन सूरी ने यूरोपीय, अफ्रीकी व लैटिन अमेरिकी देशों के राजदूतों से अलग-अलग मुलाकात की। सूरी ने पाकिस्तानी धरती से बह रही आतंकवाद की हवा के खिलाफ दुनिया के सभी देशों को एक सुर से आवाज बुलंद करने की जरूरत पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय में पूर्वी मामलों के सचिव एन.रवि ने दक्षिण पूर्व एशियाई व मध्य एशियाई देशों के राजदूतों से मुंबई हमले के बारे में बातचीत की।

विभिन्न देशों में स्थित भारतीय राजदूत भी वहां की सरकारों को मुंबई हमलों की गंभीरता के बारे में समझा रहे हैं।

उधर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई हमले के लिए पाकिस्तानी सरकारी एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को कहा, "पाकिस्तान बड़े पैमाने पर आतंकवाद को प्रायोजित कर रहा है। पाकिस्तान ने आतंकवाद को अपनी नीति का एक हिस्सा बना लिया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+