कोलकाता में आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत
शहर मध्य के पुलिस उपायुक्त दमयंती सेन ने संवाददाताओं को बताया, "मध्य कोलकाता के चौरंगी इलाके में सोमवार की शाम अवैध देशी शराब बेचने के आरोप में लालू कुमार बिश्वास उर्फ राजू को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से बड़ी मात्रा में शराब के पैकेट बरामद किए गए थे। उसे न्यू मार्केट पुलिस थाने के कारागार में बंद किया गया था।"
सेन के अनुसार राजू ने मंगलवार की सुबह सांस में तकलीफ व सीने में दर्द की शिकायत की।
सेन ने कहा, "सोमवार की रात राजू का मेडिकल जांच करवाया गया था। उस समय उसका स्वास्थ्य सामान्य था। लेकिन सुबह उसने सीने में दर्द व सांस में तकलीफ की शिकायत की। उसे कोलकाता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल ले जाया गया। वहां सुबह 11.30 के आसपास उसकी मौत हो गई।"
सेन के अनुसार उसकी मौत शायद अधिक शराब पीने के कारण हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications