मध्यप्रदेश के पूर्वी भागों में बारिश के आसार
हवाओं के दक्षिणी रुख के कारण ग्वालियर चंबल और बुंदेलखंड के कुछ हिस्से को छोड़कर शेष मध्यप्रदेश में पिछले तीन दिनों से ठंड का ज्यादा असर नहीं है। कोहरा भी कुछ हिस्सों तक ही सीमित रहा है। मंगलवार को तो कोहरे का असर भी कम ही रहा।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक अजय शुक्ला के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी हिस्से में वर्षा की संभावना है। मावठ के पड़ने के बाद ठंड में इजाफा होना तय है। वहीं दूसरे हिस्सों में हवाओं में कुछ ठंडक जरूर आ गई है।
भोपाल में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10.़8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 21़ 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.2 डिग्री सेल्सियस तथा जबलपुर में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।