श्रीलंका में निजी टेलीविजन स्टेशन पर हमला (लीड-1)
कोलंबो से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पान्नीपितिया में 'महाराजा टेलीविजन/ब्राडकास्टिंग नेटवर्क' (एमटीवी/एमबीसी) के कार्यालय पर मंगलवार तड़के अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया।
टेलीविजन स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि 15 से 20 की संख्या में सशस्त्र हमलावरों ने सोमवार देर रात दो और तीन बजे के बीच स्टेशन के स्टुडियो परिसर में हमला बोल दिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने स्टुडियो में कार्यरत कर्मचारियों पर हमला किया और मुख्य नियंत्रण कक्ष पर पेट्रोल बम फेंका।
अधिकारी ने कहा कि हमले में किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची लेकिन टेलीविजन स्टेशन को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा। टेलीविजन चैनल ने हमले कुछ वीडियो भी प्रसारित किए हैं।
उल्लेखनीय है कि एमटीवी/एमबीसी श्रीलंका का प्रमुख मीडिया समूह है, जो सिंहली, तमिल और अंग्रेजी में कार्यक्रम प्रसारित करता है। श्रीलंका स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी एक बयान जारी कर हमलों के निंदा की है और प्रशासन से जांच की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications