पाकिस्तान ने दिए संकेत, सबूत अपर्याप्त (लीड-1)
नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक ने मंगलवार को एशिया-अफ्रीका ग्रामीण विकास संस्थान के एक सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भारत सरकार ने जो भी सबूत हमें सौंपे हैं, पाकिस्तान द्वारा उन्हें खारिज करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।"
उन्होंने कहा कि हम सबूतों का अध्ययन कर रहे हैं। हम सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी हैं।
इससे पहले पाकिस्तान से यह जानकारी आई कि भारत द्वारा सौंपे गए सबूतों की जांच के लिए उसने एक संयुक्त जांच दल का गठन किया है।
पाकिस्तान को सौंपे गए सबूतों में मुंबई हमलों के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब से पूछताछ के दौरान मिली सामग्री, मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के पाकिस्तानी तत्वों से संपर्क का ब्योरा शामिल है।
इन सबूतों में मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के कब्जे से जब्त हथियार, उपकरण, अन्य सामान तथा जीपीएस व सेटेलाइट फोन से बरामद आंकड़े शािमल हैं।
इस बीच, पाकिस्तान के प्रमुख समाचार पत्र 'दि नेशन' में यह रिपोर्ट छपी है कि पाकिस्तान ने अमेरिका के समक्ष यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत द्वारा सौंपे गए सबूत नाकाफी है और इन सबूतों के बिना पर कोई कार्रवाई संभव नहीं है।
अखबार ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि पाकिस्तान ने दक्षिण एशिया मामलों के अमेरिका के उपविदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर से यह बातें कही हैं।
इस अखबार के मुताबिक पाकिस्तान ने अमेरिका को यह भी बताया है कि भारत ने पकड़े गए जिस आतंकवादी कसाब की स्वीकारोक्तियों को सबूत के रूप में पेश किया है उसकी न्यायिक वैधता नहीं है क्योंकि जांच एजेंसियां उसे डरा धमका कर और हिंसा के जरिए कुछ भी उगलवा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications