पाक सरकार कमजोर और गैर-जिम्मेदार है: प्रधानमंत्री (लीड-1)

नई दिल्ली, 6 जनवरी(आईएएनएस)। प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने मुंबई में 26 नवंबर को हुए आतंकवादी हमलों के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए वहां की सरकार को 'कमजोर' और 'गैर-जिम्मेदार' करार दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपनी सरकारी नीति के तौर पर आतंकवाद को हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। प्रधानमंत्री ने आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों के एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे कुछ पड़ोसी मुल्कों की सरकारें काफी कमजोर हैं। सरकार जितनी ही कमजोर होगी, उसका रवैया उतना ही गैर-जिम्मेदार होगा। आतंकवाद से जुड़ी हमारी कई जांच रिपोर्टो पर पाकिस्तान का गैर-जिम्मेदार रवैया इसका सटीक उदाहरण है।"

यह पहल मौका है जब प्रधानमंत्री ने मुंबई की घटना के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान लंबे समय से भारत विरोधी तत्वों की पनाहगाह बना हुआ है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, "भारत में आतंकवाद पाकिस्तान प्रायोजित है। आतंकवाद पाकिस्तान की भारत संबधी नीति का हिस्सा बन चुका है। वह लंबे समय से इसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ हथियार के तौर पर करता रहा है।" उन्होंने भारत की 7500 किलोमीटर लंबी समुद्री सीमा पर गहन निगरानी रखे जाने की जरूरत पर बल दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+