पाकिस्तान की सबसे लंबी महिला ने ब्रिटेन में शरण मांगी
लंदन, 6 जनवरी(आईएएनएस)। दुनिया की सबसे लंबी महिलाओं में शुमार पाकिस्तान की जैनब बीबी ने इस आधार पर ब्रिटेन में शरण मांगी है कि उन्हें लंबाई के कारण पाकिस्तान में सताया जाता रहा है।
महिला का कहना है कि उनकी लंबाई ही उनके जी का जंजाल बन गई है। पाकिस्तान की इस सर्वाधिक लंबी महिला की लंबाई सात फुट दो इंच(दो मीटर 18 सेंटीमीटर) है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी रजाना गांव की रहने वाली है। वर्ष 2006 से ही वह ब्रिटेन में है।
जैनब ने हाल ही में इस आधार पर ब्रिटेन में शरण मांगी कि उन्हें पाकिस्तान में सताया जा सकता है। महिला के मुताबिक पाकिस्तान में उन राह चलते पत्थर फेंके गए और उन पर फब्तियां कसी गईं। कई बार उनका कपड़ा खींचा गया। 'डेली मेल' अखबार के मुताबिक इस आवेदन पर किसी भी वक्त निर्णायक फैसला आ सकता है।
अखबार का कहना है कि जैनब के इस तर्क से उसके गांव के लोग हैरान हैं। उसके गांव के एक निवासी ने अखबार को बताया,"जैनब तो अपनी लंबाई को भुनाकर पैसे कमाती थी।" जैनब के एक पारिवारिक मित्र गुलाम मुस्तफ ने कहा कि जब जैनब कम उम्र की थी तब लोग उसे चिढ़ाते थे, पर अब तो वह गांव में सम्मान की नजरों से देखी जाती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications