पाकिस्तान ने भारत के सबूतों को खारिज नहीं किया : शाहिद मलिक
एशिया-अफ्रीका ग्रामीण विकास संस्थान के एक सम्मेलन में मलिक ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "भारत सरकार ने जो भी सबूत हमें सौंपे हैं, पाकिस्तान द्वारा उन्हें खारिज करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।"
उन्होंने कहा कि हम सबूतों का अध्ययन कर रहे हैं। हम सभी संबंधित अधिकारियों के संपर्क में भी हैं।
इससे पहले पाकिस्तान से यह जानकारी आई कि भारत द्वारा सौंपे गए सबूतों की जांच के लिए उसने एक संयुक्त जांच दल का गठन किया है।
पाकिस्तान को सौंपे गए सबूतों में मुंबई हमलों के दौरान जीवित पकड़े गए एकमात्र पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब से पूछताछ के दौरान मिली सामग्री, मुंबई हमले के दौरान आतंकवादियों के पाकिस्तानी तत्वों से संपर्क का ब्योरा शामिल है।
इन सबूतों में मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले आतंकवादियों के कब्जे से जब्त हथियार एवं उपकरण और अन्य सामान तथा जीपीएस और सेटेलाइट फोन से बरामद आंकड़े शािमल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications