टीआरएस आंध्रप्रदेश में तेदेपा-वाम गठंबधन में शामिल होने की तैयारी में

इस पहल से राज्य का राजनीतिक समीकरण बदल सकता है। टीआरएस प्रमुख क़े चंदशेखर राव ने इसकी पुष्टि की है कि उनकी पार्टी इस गठबंधन के साथ राजनीतिक सहयोग का स्वरूप तय करने में लगी है। उन्होंने कहा कि गठबंधन की ओर पार्टी का झुकाव बढ़ गया है। इस गठबंधन में भाकपा और माकपा जैसी वामपंथी पार्टियां शामिल हैं।

गठबंधन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस की नींद उड़ा दी है। राव ने सोमवार की रात अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनावी गठजोड़ की घोषणा अगले सप्ताह संक्राति के बाद की जाएगी। इस मौके पर तेदेपा, भाकपा और माकपा के नेता भी मौजूद थे। राव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि तेदेपा और वाम दलों के साथ मिलकर काम करने का मौका मिल रहा है।

उन्होंने राज्य की मौजूदा कांग्रेस सरकार को भ्रष्ट और जनविरोधी करार देते हुए उसके खिलाफ संघर्ष तेज करने का भी संकेत दिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+