बिहार बाढ़ राहत घोटाले के आरोपी गौतम गोस्वामी की मौत
पिछले एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित गोस्वामी की हालत ज्यादा खराब हो जाने पर उन्हें गत शनिवार को यहां एक निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया गया था। यहां उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
वर्ष 2005 में 'टाइस्म' पत्रिका द्वारा 'एशियन हीरो' घोषित किए गए गोस्वामी भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1991 बैच के अधिकारी थे।
गोस्वामी पर वर्ष 2004 में उत्तरी बिहार में बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए जारी राशि में हेराफेरी करने का आरोप था। वर्ष 2005 में राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद सतकर्ता ब्यूरो को मामले की जांच का आदेश दिया गया था।
मई 2005 में गोस्वामी तथा 27 अन्य लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई थी। गोस्वामी तथा मुख्य आरोपी, राहत सामग्री आपूतिकर्ता संतोष झा सहित सभी आरोपियों ने बाद में आत्मसमर्पण कर दिया था और उन्हें जेल भेज दिया गया था।
एक वर्ष से अधिक समय जेल में बिताने के बाद पटना उच्च न्यायालय ने वर्ष 2006 में गोस्वामी को जमानत दे दी थी। पिछले महीने बिहार सरकार ने उनके खराब स्वास्थ्य के मद्देनजर गोस्वामी का निलंबन रद्द कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।