फ्रांसीसी युद्धपोत ने समुद्री लुटरों को पकड़ा

युद्धपोत ने न केवल लुटेरों का हमला नाकाम किया बल्कि 19 लुटेरों को पकड़ कर सोमालियाई सरकार के हवाले भी कर दिया।
फ्रांसीसी राष्ट्रपति के कार्यालय से जारी एक वक्तव्य में बताया गया कि सोमालियाई तट पर गश्त लगा रहे फ्रांस के युद्धपोत 'जीन डी विए' ने उस समय 19 सोमालियाई लुटेरों को पकड़ लिया जब वे एक क्रोएशियाई मालवाहक तथा पनामा के एक व्यापारिक जहाज का अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे।
वक्तव्य में यह भी कहा गया कि पकड़े गए समुद्री लुटेरों को सोमालियाई प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि हाल के वर्षो में सोमालियाई तट से लगे समुद्री इलाके में लुटेरों ने पूरी तरह कब्ज़ा कर लिया है। वर्ष 2008 के दौरान इस इलाके में इन समुद्री लुटेरों ने 100 से अधिक जहाजों पर हमला किया।












Click it and Unblock the Notifications