नंदीग्राम, शुजापुर विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी

पूर्वी मिदनापुर जिले की नंदीग्राम व मालदा जिले की शुजापुर सीट के लिए मतदान हो रहा है। पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) राज कन्नौजिया ने आईएएनएस को बताया, "नंदीग्राम व शुजापुर सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। अभी तक हमें किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।"

कन्नौजिया ने कहा कि नंदीग्राम व शुजापुर के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा से निपटने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार नंदीग्राम के सभी 176 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) व केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ)सहित केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों की कम से कम 15 कंपनियां इस क्षेत्र में तैनात की गईं हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बड़ी संख्या में पर्यवेक्षक भी मौजूद हैं। नंदीग्राम में कुल 180,000 मतदाता हैं।

शुजापुर में भी मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक अधिकारी के अनुसार शुजापुर में अर्धसैनिक बलों की 12 कंपनियां तैनात की गईं हैं। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुर्शिदाबाद, जलपाइगुड़ी तथा उत्तरी व दक्षिणी दिनाजपुर जिलों से भी पुलिस बल बुलाए गए हैं।

वर्ष 2006 के चुनाव में नंदीग्राम सीट जीतने वाले भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक शेख मोहम्मद इलियास ने एक रिश्वत मामले में अपनी कथित संलिप्तता की बात उजागर होने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

दूसरी ओर शुजापुर सीट के कांग्रेसी विधायक रूबी नूर की मौत हो जाने के कारण यह सीट खाली हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+