विकास कोष के इस्तेमाल में पिछड़े पंजाबी सांसदों में सिद्घू भी शामिल

जयदीप सरीन एवं परमिंदर सिंह बरियाना

चंडीगढ़, 5 जनवरी(आईएएनएस)। यह एक ऐसा रिपोर्ट कार्ड है जिस पर इन सांसदों को कतई गर्व नहीं होगा। चरणजीत सिंह अटवाल, अश्विनी कुमार और क्रिकेटर से सांसद बने बड़बोले नवजोत सिंह सिद्घू को उन सांसदों की जमात में शामिल किया गया है जो संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मिलने वाले कोष के इस्तेमाल के मामले में सफल नहीं रहे हैं।

संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) की पंजाब इकाई द्वारा तैयार एक रिपोर्ट के मुताबिक ये सांसद विकास कोष के इस्तेमाल के मामले में पीछे रहे हैं। प्रत्येक सांसद को क्षेत्र विकास के लिए हर वर्ष 2 करोड़ रुपये मिलते हैं। इस रिपोर्ट में सांसदों को 30 नवंबर, 2008 तक आवंटित रकम और उनके द्वारा किए गए खर्च का तुलनात्मक ब्यौरा है।

लोकसभा के उपाध्यक्ष अटवाल का रिपोर्ट कार्ड निराशाजनक बताया गया है। इस सूची में जालंधर के सांसद राणा गुरजीत सिंह, गुरदासपुर से राज्यसभा सदस्य और उद्योग राज्य मंत्री अश्विनी कुमार, अमृतसर के सांसद सिद्घू प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया में अटवाल ने कहा, "मैंने 10 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सिफारिश की है। यह कहना उचित नहीं है कि मैंने कोष का भरपूर इस्तमाल नहीं किया है।"

हैरानी की बात यह है कि सिद्घू ने इस कोष से 9़ 46 करोड़ रुपए खर्च किए, लेकिन उन्हें भी इसमें शामिल किया गया है। उनके कोष में करीब 3़95 करोड़ रुपए बचे हैं। सिद्घू के मीडिया प्रभारी आऱ एस. गिल ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि सिद्घू को इस सूची में शामिल किया गया है। कायदे से वह इस कोष का सबसे अधिक इस्तेमाल करने वाले सांसदों में शुमार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+