चीन ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिया

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई हमलों के ऊपर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए चीन ने सोमवार को भारत को आश्वस्त किया है कि उसे आतंकवाद की समस्या के स्रोत का पता है। दोनों देशों ने आतंकवाद के खिलाफ सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया।

भारत ने मुंबई हमले में पाकिस्तान स्थित तत्वों के शामिल होने के बारे में चीन को सबूत दिए और उससे 26/11 के हमले के दोषियों को दंड देने के लिए पाकिस्तान पर दबाव डालने को कहा।

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने के लिए विशेष दूत के रूप में भारत आए चीन के उप विदेशमंत्री हे याफेई को विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने मुंबई हमले की जानकारी दी।

मेनन ने संवाददाताओं से कहा कि चीन ने भी इस बात से इनकार नहीं किया है कि मुंबई हमले के दोषी पाकिस्तान से आए हैं।

उन्होंने संकेत दिया कि चीन अपने रणनीतिक सहयोगी भारत और नजदीकी एवं महत्वपूर्ण दोस्त पाकिस्तान के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास कर रहा है।

मेनन ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में चीन का काफी कड़ा रुख रहा है और दोनों देशों ने आतंकवाद के विरोध में संयुक्त कार्यदल बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+