पशुपतिनाथ प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित
सोमवार को स्थानीय लोगों और नेपाली कांग्रेस की युवा शाखा 'नेपाल तरुण दल' के भी इस विवाद में शामिल होने के बाद मंदिर के प्रबंधन न्यास ने इसकी घोषणा की। अब इस इलाके में रैली, प्रदर्शन और संवाददाता सम्मेलनों पर रोक लगा दी गई है।
तरुण दल के प्रमुख महेंद्र यादव ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा कि वे आस्था के लिए संघर्ष करने को तैयार हैं।
प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को मंदिर जाने वाले रास्तों को जाम कर दिया, टायर जलाए और वाहनों पर पत्थरबाजी की। इस मार्ग से गुजरने वाली कई कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।
यह प्रदर्शन रविवार को मंदिर के अंदर माओवादी पार्टी के समर्थकों द्वारा राजभंडारियों पर किए गए कथित हमले के विरोध में किए गए।
उधर नागरिकों के तीन अलग-अलग समूहों ने नेपाल सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर करके नए पुजारियों की नियुक्ति को अवैधानिक बताते हुए स्थगन आदेश का आग्रह किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications