आईटी कंपनियों को मिला आतंकी मेल भ्रामक हो सकता है : पुलिस
बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त गोपाल होसुर ने आईएएनएस को बताया, "शहर का आतंक निरोधी प्रकोष्ठ (एटीएस) व्हाइटफील्ड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सिटी तक शहर के दक्षिणी पूर्वी आईटी गलियारे में स्थित कुछ शीर्ष आईटी कंपनियों को प्राप्त हुए धमकी भरे ई-मेल की जांच कर रहा है।"
होसुर ने कहा, "ऐसा लगता है कि प्राप्त हुए दोनों ई-मेल शहर के किसी उपनगर से किए गए थे। मेल में लिखी बातों को देखने से इनकी सत्यता पर संदेह होता है।"
एक ई-मेल में लिखा हुआ है कि 13 से 26 मार्च के बीच हर हाल में हमला किया जाएगा और इसे कोई भी नहीं रोक पाएगा।
होसुर ने कहा, "हम पहली बार ऐसा मेल देख रहे हैं, जिसमें आतंकी हमले की पूर्व सूचना दी गई है। यह एक भ्रामक मेल भी हो सकता है। लेकिन हम इसे ऐसे ही नहीं छोड़ने वाले। हम मामले को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications