चिदंबरम प्रदेशों का दौरा कर सुरक्षा हालत की समीक्षा करेंगे ( लीड-1)

सोमवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय का दौरा करके पिछले साल देश में हुए आतंकवादी हमलों की पृष्ठभूमि में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई की तैयारी की समीक्षा करने वाले चिदंबरम ने कहा, "मैं जल्दी ही कई राज्यों का दौरा आरंभ करने वाला हूं। मैं पहले ही असम का दौरा कर चुका हूं।"

चिदंबरम ने जिस बैठक को संबोधित किया उसमें दिल्ली पुलिस आयुक्त वाई.एस.डडवाल, सभी विशेष पुलिस आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त और जिला उपायुक्त उपस्थित थे।

गृहमंत्री ने कहा कि केवल आतंकवाद ही चुनौती नहीं है। हमें कानून और व्यवस्था की स्थिति सही रखने, महिलाओं में सुरक्षा की भावना जगाने, यातायात के नियमों के पालन, खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और सुरक्षा बलों को आधुनिक तकनीक के उपकरणों से लैस रखना है।

चिदंबरम ने कहा कि वे सभी प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ मंगलवार को बैठक करेंगे, इन बैठकों को नियमित अंतराल पर आयोजित किया जाएगा।

गृहमंत्री बनने के बाद चिदंबरम पहली बार दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। उन्होंने आतंकवादी घटनाओं की जांच के लिए नई एजेंसी 'नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी' (एनआईए) के गठन और खुफिया सूचनाओं के तेज आदान-प्रदान पर चर्चा की। गृहमंत्री पुलिस मुख्यालय में करीब डेढ़ घंटे तक रहे।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली और मुंबई हमले के बाद आतंकवादियों के खिलाफ उठाए गए कदमों के बारे में चिदंबरम को जानकारी दी गई। उनके सामने भविष्य की जरूरतों और गृह मंत्रालय में कई वर्षो से लटके प्रस्तावों की जानकारी भी रखी गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+