प्रभाकरन को भारत को सौंपने पर अभी कोई फैसला नहीं : श्रीलंका
एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के रक्षा मामलों के प्रवक्ता मंत्री केहेलिया रामबुकवेला ने कहा कि भारत ने प्रभाकरन के प्रत्यर्पण के संबंध में कोई औपचारिक आग्रह नहीं किया है। इसके बावजूद श्रीलंका इस मामले पर गंभीरता से विचार कर रहा है। अंतिम निर्णय अपने पड़ोसी देशों के साथ कूटनीतिक रिश्तों के आधार पर ही लिया जाएगा।
समाचार पत्र 'डेली मिरर' ने सोमवार को रामबुकवेला के हवाले से कहा कि प्रभाकरन का भविष्य जेनेवा जैसे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और पड़ोसियों के साथ हमारे संबंधों पर निर्भर है। यह मुख्यत: एक राजनयिक मसला है इसे उसी प्रकार निपटाया जाएगा।
श्रीलंका की प्रतिक्रिया कांग्रेस प्रवक्ता वीरप्पा मोइली की प्रभाकरन के पकड़े जाने पर उसे भारत प्रत्यर्पित करने की मांग के बाद आई है। मोइली ने कहा था कि पकड़े जाने पर प्रभाकरन पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications