कैंब्रिज युनिवर्सिटी की कुलपति का भारत दौरा 8 जनवरी से
कैंब्रिज युनिवर्सिटी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कुलपति अलीसन रिचर्ड 8 जनवरी से 18 जनवरी के बीच अपने भारत दौरे के दौरान कोलकाता, दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू का दौरा करेंगी।
कैंब्रिज व भारत, पर्यावरण की चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए मिल कर कैसे काम कर सकते हैं, इस बात की संभावना तलाशना उनके इस दौरे का मुख्य मकसद होगा।
भारत दौरे के दौरान वह दिल्ली स्थित ब्रिटिश कौंसिल में 'कैंब्रिज व पर्यावरण' विषय पर व्याख्यान देंगी।
इस दिशा में आगे के सहयोग व समन्वय के लिए वह बेंगलुरू में इन्फोसिस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगी।
मुंबई में वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान व मुंबई युनिवर्सिटी जाएंगी। इसके अलावा वह टाटा संस लिमिटेड भी जाएंगी, जिसके साथ उन्होंने पिछली जनवरी में एक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किया था। मुंबई में वह कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित युनिवर्सिटी-उद्योग संबंधों पर एक सम्मेलन में हिस्सा लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications