अमेरिकी दूतावास की इमारत के 50 साल पूरे
कई अमेरिकी राजनयिकों और सैकड़ों भारतीयों की उपस्थिति में इस इमारत की 50 वीं वर्षगांठ मनाई गई। दिल्ली के कई बाशिंदों के लिए तो यह मौका अतीत के झरोखे से झांकने जैसा था। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने इस मौके पर यह याद दिलाया कि कैसे यह इमारत दिल्ली की पहचान रही है। उन्होंने सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में कहा, "जब इस दूतावास के परिसर में कम पेड़ हुआ करते थे, तो यह दूर से दिखाई देता था।"
इस मौके पर शीला दीक्षित ने मुख्य अतिथि की हैसियत से उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि यह इमारत दशकों से भारत-अमेरिकी मैत्री की गवाह रही है। इस मौके पर अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड ने कहा, "दोनों मुल्कों का रिश्ता काफी प्रगाढ़ रहा है। यह इमारत हमारी दोस्ती का प्रतीक है।"
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की उपस्थिति में 5 जनवरी, 1959 को इस इमारत का उद्घाटन किया गया था। इसकी भव्यता ने अमेरिका की तत्कालीन प्रथम महिला जैकलिन केनेडी को प्रभावित किया था। जब 1961 में वह भारत आईं तो इससे प्रभावित होकर उन्होंने वाशिंगटन में केनेडी सेंटर फॉर द परफार्मिग आर्ट्स की इमारत इसी तर्ज पर बनाने का आदेश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications