कौशिक बने छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष, विधायकों ने ली शपथ (लीड-1)
इससे पहले, राज्यपाल ई. एस. एल. नरसिम्हन ने सदन के वरिष्ठ सदस्य बोधराम कंवर को विधानसभा का अस्थाई अध्यक्ष नियुक्त किया। कंवर ने मुख्यमंत्री रमन सिंह समेत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इसके बाद कौशिक को विधानसभा का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।
रमन सिंह ने कौशिक के निर्वाचन की घोषणा की। विपक्ष के नेता रविन्द्र चौबे ने इसका अनुमोदन किया।
कौशिक को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का प्रभावशाली नेता माना जाता है। उनकी जीत पर भाजपा के अलावा कांग्रेस व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेताओं ने भी मेजें थपथपाकर उन्हें बधाई दी।
पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनकी पत्नी रेणु जोगी ने भी शपथ ग्रहण किया। अजीत जोगी मरवाही से जबकि उनकी पत्नी कोटा से विधानसभा का चुनाव जीती हैं।
दो चरणों में संपन्न हुए राज्य विधानसभा की 90 सीटों के लिए चुनाव में भाजपा को 50, कांग्रेस को 38 और बसपा को दो सीटें मिली थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications