बिहार में ठंड और कोहरे का कहर जारी

पटना मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि पटना का न्यूनतम तापमान 9़.3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष ठंड के मौसम में शनिवार सबसे ठंडा दिन रहा। इस दिन राजधानी का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि राजधानी समेत पूरे राज्य में अगामी दो दिनों तक ठंड में कमी होने के आसार नहीं हैं।

ठंड को देखते हुए राज्य के कई जिलों में सरकारी और निजी विद्यालय बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। किशनगंज और औरंगाबाद जिले में जिला प्रशासन ने 10 जनवरी तक विद्यालय बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। पटना और दरभंगा में विद्यालयों को सात जनवरी तक बंद करवा दिया गया है।

उधर, कोहरे के कारण रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। दानापुर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण इस मार्ग से चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से चल रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+