मुंबई हमले की जांच को अंजाम तक पहुंचाएगा अमेरिका : मलफोर्ड
दिल्ली में अमेरिकी दूतावास भवन की स्थापना के 50 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद भारत में अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा, "अमेरिका इस मामले की जांच को निर्णायक स्थिति तक पहुंचाकर ही दम लेगा।"
उन्होंने कहा, "फेडरल ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) सबूत इकट्ठे कर लेगा। मुंबई हमले में अमेरिकी नागरिक भी मारे गए हैं इसलिए मामले की जांच को अंजाम तक पहुंचाना अमेरिका का कर्तव्य भी है।"
मलफोर्ड से जब यह पूछा गया कि मुंबई हमले के लिए जिम्मेदार जिन संदिग्धों को सौंपे जाने की भारत ने मांग की उसके लिए क्या अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बनाएगा, इसके जवाब में मलफोर्ड ने कहा, "अमेरिका भारत का समर्थन कर रहा है।"
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन सोमवार को ही मलफोर्ड समेत अन्य मित्र देशों के दूतों से भी मुलाकात करेंगे और उनके समक्ष मुंबई हमले से जुड़े सबूतों को पेश करेंगे। मेनन ने इससे पहले पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक को भी मुंबई हमले से संबंधित सबूत दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications