उमर बने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री (लीड-1)

जम्मू, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ मंत्रिमंडल के10 सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की।

राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने उमर को राज्य के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उमर के तत्काल बाद कांग्रेस के ताराचंद ने मंत्री पद की शपथ ली। संभावना है कि वे राज्य के उपमुख्यमंत्री बने। राज्य में नेकां-कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनी है।

उमर जम्मू-कश्मीर के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। साथ ही राज्य की कमान संभालने वाले वे शेख अब्दुल्ला और फारुक अब्दुल्ला के बाद अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी के सदस्य हैं।

उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा के लिए हालिया दिनों संपन्न चुनाव में नेकां सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। उसने 28 सीटों पर विजय प्राप्त की जबकि 87 सदस्यीय राज्य विधानसभा में कांग्रेस को 17 सीटें मिली थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+