आतंकवाद पर चर्चा के लिए बाउचर पाकिस्तान पहुंचे

इस्लामाबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर मुंबई पर हुए हमलों के मद्देनजर आतंकवाद के मसले पर चर्चा के लिए पाकिस्तान पहुंच गए हैं। यह जानकारी सोमवार को एक वरिष्ठ राजनयिक ने दी।

राजनयिक ने बताया कि बाउचर पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मुंबई हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंधों के बारे में चर्चा करेंगे।

अपने पाकिस्तान प्रवास के दौरान बाउचर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के प्रमुख नवाज शरीफ समेत विपक्ष के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

बाउचर के अलावा अमेरिका के नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन भी इस सप्ताहांत दो दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंच रहे हैं। वे जरदारी और गिलानी से मिलकर आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, भारत-पाक संबंधों और पाकिस्तान के लिए 15 अरब डॉलर के सहायता पैकेज पर चर्चा करेंगे।

राजनयिक ने कहा अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बना रहा है कि वह मुंबई हमलों के संदर्भ में भारत की ओर से मुहैया कराए गए सबूतों पर कार्रवाई करे।

दूसरी ओर पाकिस्तान का कहना रहा है कि भारत ने उसे मुंबई हमले से जुड़ा कोई सबूत नहीं दिया है और अजमल आमिर कसाब का इकबालिया बयान ही लश्कर-ए-तैयबा पर कार्रवाई के लिए काफी नहीं है।

गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+