मध्यप्रदेश विधानसभा का सत्र शुरू

सत्र के पहले दिन अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष जमुना देवी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंत्रिपरिषद के सदस्यों को भी क्रमवार शपथ दिलाई गई। सत्र की शुरूआत वंदे मातरम से हुई और उसके बाद सदन के दिवंगत सदस्यों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव डा. ए़ क़े पयासी ने भारतीय निर्वाचन आयोग की अधिसूचना को सभा पटल पर रखा।

राज्य मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित कुल 23 सदस्य हैं जिनमें से छह ने संस्कृत में शपथ ली। मुख्यमंत्री ने हिंदी में शपथ ली जबकि कैबिनेट मंत्री बाबू लाल गौर, लक्ष्मीकांत शर्मा, कैलाश विजयवर्गीय, अर्चना चिटनिस, रामकृष्ण कुसमरिया तथा राज्य मंत्री रंजना बघेल ने संस्कृत में शपथ ली।

विधानसभा के पहले सत्र में छह जनवरी को भी शपथ ग्रहण होगा, सात जनवरी को अध्यक्ष का निर्वाचन, राज्यपाल का अभिभाषण और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव रखा जाएगा। आठ, 10 व 11 जनवरी को अवकश है। नौ जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। 12 जनवरी को शासकीय कार्य और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होगी। इसके बाद 13 जनवरी को शासकीय कायरें के साथ सत्र का समापन हो जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+