बिल रिचर्डसन ने वाणिज्य मंत्री पद के लिए नामांकन वापस लिया

वाशिंगटन, 5 जनवरी(आईएएनएस)। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की तैयारी में लगे बराक ओबामा को उस वक्त करारा झटका लगा जब वाणिज्य मंत्री पद के लिए उनके द्वारा नामित बिल रिचर्डसन को अपना नामांकन वापस लेने को बाध्य होना पड़ा। एक जांच के घेरे में आने के बाद उन्हें ऐसा करना पड़ा है।

20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे ओबामा के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। एक संघीय जूरी की ओर से यह पता लगाया जा रहा है कि क्या कैलिफोर्निया की एक कंपनी ने रिचर्डसन को वित्तीय रूप से उपकृत करने के बाद एक बड़ा ठेका हासिल किया था। रिचर्डसन न्यू मैक्सिको के गवर्नर हैं। रविवार को उन्होंने वाणिज्य मंत्री के तौर पर अपना नामांकन वापस लेने का ऐलान किया।

इससे पहले संघीय जांच अधिकारियों ने इलिनॉय के गर्वनर रॉड ब्लैगोजेविच को 9 दिसंबर को इस आरोप में गिरफ्तार किया था कि उन्होंने एक अहम पद पर किसी ऐसे व्यक्ति को नियुक्त करने की योजना बनाई थी जो सबसे अधिक रकम दे।

माना जा रहा है कि ओबामा के सहयोगियों ने रिचर्डसन को अपना नामांकन वापस लेने के लिए बाध्य किया क्योंकि वे ओबामा के लिए कोई संकट पैदा होने देना नहीं चाहते हैं। रिचर्डसन ने कहा कि उन्होंने नामांकन इसलिए वापस लिया है, क्योंकि यह जांच महीनों चलेगी। नए प्रशासन के सामने कोई नैतिक संकट पैदा नहीं होना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+