झारखंड की तमाड़ विधानसभा सीट के लिए मतदान जारी

रांची, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड की मह्त्वपूर्ण तमाड़ विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान जारी है। राज्य के मुख्यमंत्री शिबू सोरेन इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस प्रतिष्ठित सीट पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों की 28 कंपनियों सहित सुरक्षा बलों की लगभग 70 कंपनियां तैनात की गईं हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ।

इस क्षेत्र के 158,000 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 15 उम्मीदवारों के राजनीतिक भाग्य का फैसला करेंगे।

क्षेत्र के कुल 247 मतदान केंद्रों में से 180 को अति संवेदनशील तथा बाकी को संवेदनशील घोषित किया गया हैं। तमाड़ सीट नक्सलवादियों का गढ़ माना जाता है।

पिछले चुनाव में इस सीट से चुने गए जनता दल-युनाइटेड (जद-यु) के विधायक व पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की नक्सलवादियों ने पिछले वर्ष हत्या कर दी थी। तभी से यह सीट खाली थी।

सोरेन को चुनौती देने के लिए जद-यू ने इस सीट से मुंडा की विधवा वसुंधरा मुंडा को मैदान में उतारा है। दूसरी ओर झारखंड पार्टी (जेपी) के उम्मीदवार राजा पीटर भी सोरेन को चुनौती देने के लिए मैदान में हैं।

संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सोरेन को 27 फरवरी के पहले तक हर हाल में विधानसभा का सदस्य बनना होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+