राष्ट्रपति ने नौसेना से चुनौतियों से निपटने की क्षमता बढ़ाने को कहा

पूर्वी नौसेना कमांड मुख्यालय के दौरे में अधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, "मैं निश्चित हूं कि नौसेना तटीय क्षेत्र में सतर्कता बरतने के उपायों में वृद्धि करेगी।"

मुंबई हमले को आतंकवाद का घिनौना चेहरा बताते हुए उन्होंने कहा कि आतंकवाद क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा के लिए एक नए खतरे के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि हम आतंकवाद से दृढ़ तरीके से निपट रहे हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय अपराध में समुद्री लूट, आतंकवाद, अवैध आव्रजन और नशीली दवाओं तथा हथियारों की तस्करी नई चुनौतियां उभर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में महत्वपूर्ण भागीदार होने और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें युद्ध और रणनीति के लगातार परिवर्तनशील तरीकों के हिसाब से तैयार रहने की आवश्यकता है।

प्रतिभा पाटिल ने कहा कि भारतीय नौसेना के एक जहाज द्वारा अदन की खाड़ी में समुद्री लुटेरों की गिरफ्तारी ने पूरी दुनिया के सामने हमारे संकल्प, क्षमता और प्रभाव को प्रदर्शित किया है। राष्ट्रपति कुछ लड़ाकू जहाजों पर गईं और गोदी की सुविधा का निरीक्षण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+