भारंगम में दिखाए जाएंगे 63 नाटक

नई दिल्ली, 4 जनवरी (आईएएनएस)। आगामी सात से 19 जनवरी तक यहां आयोजित हो रहे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) के बहुप्रतीक्षित वार्षिक नाट्य समारोह भारत रंग महोत्सव (भारंगम) के 11 वें संस्करण में देश विदेश के कुल 63 नाटक प्रदर्शित किए जाएंगे।

नए चेहरों और नए प्रयोगों को समेटे इस समारोह में 51 भारतीय नाटक तथा 12 विदेशी नाटक प्रदर्शित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त समारोह में प्रसिद्ध नाटककार बादल सरकार पर एक प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

समारोह की तैयारियों का काम देख रही एनएसडी की निदेशक अनुराधा कपूर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "रंगमंच के बदलते परिदृश्य के अनुसार इस बार समारोह में कई नए चेहरे, क्लासिक्स तथा बांग्ला रंगमंच से और अधिक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।"

नाटकों का मंचन कमानी सभागार, श्रीराम सेंटर, मेघदूत (ओपेन एयर), एलटीजी थिएटर और एनएसडी के तीन रंगमंचों अभिमंच, सम्मुख तथा बहुमुख में किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+