उप्र मत्स्य विकास निगम अध्यक्ष यौन शोषण आरोप में गिरफ्तार (लीड-1)

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने लखनऊ में पत्रकारों को बताया कि राम मोहन गर्ग को गुरुवार को लखनऊ के गोमतीनगर इलाके से गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ गुरुवार को ही अलीगढ़ में एक महिला ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था।

लाल के मुताबिक महिला का आरोप है कि नौकरी दिलाने का झ्झांसा देकर राम मोहन गर्ग पिछले पांच साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उसकी एक अश्लील सीडी भी बनाई, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। महिला ने गर्ग के साथ हुई बातों की एक आडियो सीडी भी पुलिस को उपलब्ध कराई।

लाल ने कहा कि गर्ग के खिलाफ भारतीय दंड संहित की धारा 376, 293 समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। राम मोहन गर्ग राज्य मत्स्य निगम के अध्यक्ष के पद पर थे, और उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त था।

उधर बहुजन समाज पार्टी के आधिकारिक प्रवक्ता ने गर्ग से पूरी तरह पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वे सरकार और पार्टी में किसी पद पर नहीं थे। मत्स्य विकास निगम के चेयरमैन पद से उन्होंने पिछले वर्ष ही इस्तीफा दे दिया था।

आधिकारिक दावे को अस्वीकार करते हुए गर्ग ने गोमती नगर पुलिस थाने में मीडिया के लोगों को बताया,"मैंने अपना इस्तीफा आज ही दिया है। केवल उस पर तारीख 31 दिसम्बर की है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+