नए वर्ष में पर्यटकों के लिए बेहतर और सुरक्षित होगा ताज
ताज महल आने वाले पर्यटकों की सहूलियत के लिए वहां अंग्रेजी बोलने वाले पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा उपाय कड़े करने के लिए प्रशासन ने क्षेत्र में 'क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन' (सीसीटीवी) भी लगाए जाने हैं।
पुलिस अधीक्षक (शहर) बी.पी. अशोक ने बताया कि ताज महल के आसपास 500 मीटर की परिधि में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने आठ अलग- अलग स्थानों पर सीसीटीवी लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण नजदीकी ताजगंज पुलिस स्टेशन से किया जाएगा।
पर्यटकों को अधिकाधिक मदद पहुंचाने के उद्देश्य से शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने निर्णय लिया है कि ताजगंज पुलिस स्टेशन पर उन पुलिसकर्मियों की नियुक्ति की जाएगी जिन्हें अंग्रेजी की अच्छी जानकारी हो। इसके लिए उन्होंने पुलिस स्टेशन के 18 पुलिसकर्मियों की परीक्षा भी ली और महज एक को ही योग्य पाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications