मप्र सरकार रोज खरीद रही है 10 करोड़ रुपये की बिजली
दमोह, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश सरकार किसानों को दिन में 12 घंटे तीन फेस बिजली उपलब्ध कराने के लिए दीगर राज्यों से हर रोज 10 करोड़ रुपये की बिजली खरीद रही है। यह खुलासा प्रदेश के कृषि मंत्री रामकृष्ण कुसमरिया ने दमोह में किया।
कुसमरिया ने दमोह जिले में स्थित अपने विधानसभा क्षेत्र पथरिया में किसानों से चर्चा करते हुए शुक्रवार को उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेती को मुनाफे का धन्ना बनाने और किसानों के हितों को संरक्षण देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। किसानों को बिजली मिले इसके लिए बिजली खरीदी जाएगी। इसी का नतीजा है कि 12 घंटे दिन में किसानों को तीन फेस पर बिजली मिल रही है।
कृषि मंत्री ने किसानों को बताया कि उनके हित में बाधक बने कानूनों को भी बदला जाएगा। इतना ही नहीं कृषि उपकरण और ट्रैक्टर पर अनुदान की अंश राशि बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications