अब लालू पर एनिमेशन फिल्म
पवन ने शुक्रवार को बताया कि यह फिल्म 20 मिनट की होगी। जिसमें लालू के अब तक के राजनीतिक सफर को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस एनिमेशन फिल्म में उनके मुख्यमंत्री से रेलमंत्री बनने के बीच की पूरी दास्तान को दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक बनी इस फिल्म में लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी एनिमेशन के जरिये दिखाया गया है।
पवन के अनुसार यह फिल्म बच्चों के साथ-साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों की पसंद को ख्याल में रखकर बनाया जा रहा है। फिल्म में ठेठ बेबाकी अंदाज में तथा मीडिया से भागते हुए लालू को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में लालू प्रसाद की भी आवाज रहेगी। इसके अलावे रेडियो मिर्ची के एंकर शशि अपनी आवाज दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि यह फिल्म केवल 20 मिनट की होगी परंतु भविष्य में वे लालू पर श्रीगणेष और जय हनुमान की तरह ही लंबी अवधि के एनिमेशन फिल्म बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि पवन पिछले कई वषरें से लालू प्रसाद पर कार्टून बनाते आ रहे हैं तथा इन्होंने अपने कार्टून पर आधरित लालू लीला नामक किताब भी प्रकाशित की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications