मध्यप्रदेश के सपा नेता को डी कम्पनी से खतरा

समरीते ने शुक्रवार को भोपाल में पत्रकारों को बताया कि सात दिसंबर और उसके बाद से लगातार उनसे 10 करोड़ रुपए की मांग की जा रही है। इस रकम के लिए दाउद इब्राहिम भी उनसे सीधी बात कर चुका है। मांगी गई रकम न देने की स्थिति में समरीते की भांजी तथा भाई और उसके परिवार की हत्या कर देने की धमकी दी गई है।

समरीते को आशंका है कि राज ठाकरे भी लश्कर-ए-तैयबा से संपर्क कर उनकी हत्या करा सकते हैं। समरीते ने पूर्व में राज ठाकरे की हत्या पर एक करोड़ का इनाम देने का ऐलान किया था। तभी से उनका राज ठाकरे से विवाद चल रहा है। समरीते ने पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव को भी पत्र लिखकर इस घटना से अवगत करा दिया है।

समरीते का कहना है कि शुक्रवार दो जनवरी को भी उन्हें धमकी दी गई और 10 करोड़ की मांग दोहराई गई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उनकी सुरक्षा में जो जवान लगाए थे लेकिन अब उन्हें भी हटा लिया गया है।

किशोर समरीते पिछले कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। पहले उन्होंने राज्यसभा चुनाव में नोट से वोट मांगने का मामला उछालकर सनसनी मचा दी थी। फिर कामाख्या मंदिर में बकरों की बलि देकर चर्चाओं में आए। इतना ही नहीं राज ठाकरे की सुपारी का ऐलान भी कर डाला था। अब दाउद की कथित धमकी से चर्चाओं में आ गए है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+