धोनी को धमकी भरा पत्र भेजने वाले के पास है एके-47 राइफल

पत्र धोनी के पिता पानसिंह के नाम लिखा गया है। पत्र में कहा गया है, "पान चाचा, मैंने एक पत्र पहले भी लिखा था, लेकिन अब तक मेरे आदमियों तक 50 लाख रुपए नहीं पहुंचे। इसका परिणाम बहुत बुरा होगा। मुझसे दुश्मनी बहुत महंगी पड़ेगी।"

"आप पता लगा लीजियेगा रांची के ही ठेकेदार रंजनसिंह ने मुझे रंगदारी टैक्स देने से इंकार किया था, तो मेरे आदमियों ने उसे एसएसपी के गेट के सामने गोली मारी थी लेकिन वह बच गया था। यह अलग बात है कि उसका मामा मारा गया था।"

पत्र में लिखा गया है, "मैं अपना परिचय ज्यादा नहीं देना चाहता हूं। आप मुझसे संबंध रखेंगे, तो आपको बहुत सहायता मिलेगी। पुरुलिया में गिराए गए हथियार मेरे पास हैं। इसमें एके-47 राइफल और चेकोस्लोवाकिया में बने पिस्तौल हैं। आप 50 लाख रुपए डोरंडा थाना के अंतर्गत मनी टोला के पास नीम चौक (भारत फर्नीचर) भिजवा दें। वहां पर हर समय मेरे आदमी उपस्थित रहते हैं।

पत्र में लिखा गया है, "रंगदारी नहीं दीजियेगा, तो रांची छोड़ दीजिए वर्ना पूरे परिवार को आत्मघाती हमला करके मार डालूंगा। यह पत्र प्रशासन तक नहीं पहुंचना चाहिये वर्ना परिणाम बुरा होगा। चुपचाप 50 लाख रुपये मनीटोला नीम चौक के दुकान का शटर उठाकर बैग रख दें। मैं तसलीम डोरंडा क्षेत्र में हूं। रंगदारी लेने के बाद विदेश चला जाऊंगा।"

पत्र भेजने वाले ने पत्र के अंत में अपना परिचय कुछ इस प्रकार दिया है, "उड़ीसा, बंगाल, बिहार, झाारखंड का मोस्टवांटेड-छोटा दाउद डोरंडा हाथीखाना।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+