भाजपा इसी महीने अपने लोकसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित कर देगी (लीड-1)

उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार लालकृष्ण आडवाणी की पहल पर भाजपा ने चुनाव से काफी पहले ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करनी शुरू कर दी है। पार्टी ने कुछ दिनों पूर्व ही 11 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। इस सूची में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह और पूर्व अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के भी नाम थे।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, "आडवाणी चाहते हैं कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाए ताकि उम्मीदवारों को चुनावी तैयारियों के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके। आडवाणी खुद कम से कम 200 लोकसभा सीटों पर रैलियां और चुनावी सभाएं करना चाहते हैं।"

संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी महासचिव अरुण जेटली ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि आगामी 19, 20, 21 और 28 -29 जनवरी को दो चरणों में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठकें होंगी, जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के लगभग सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 16 जनवरी से 15 फरवरी के बीच देशभर में कार्यकर्ताओं के प्रत्येक लोकसभा सीट पर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्रीय नेता भी हिस्सा लेंगे।

जेटली ने कहा कि लोकसभा चुनावों की रणनीति, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दायरा बढ़ाने और चुनावी घोषणा पत्र के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई। चुनावी घोषणा पत्र के बारे में वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने एक प्रस्तुतीकरण भी दिया।

उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणामों पर संतोष व्यक्त किया। बोर्ड ने तय किया है कि जम्मू-कश्मीर में पार्टी रचनात्मक और राष्ट्रवादी विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

जेटली ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें पार्टी महासचिव थावरचंद गहलोत और वरिष्ठ नेता शांता कुमार केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर मौजूद रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 11 सीटों पर जीत दर्ज की। इससे पूर्व विधानसभा में पार्टी का एक ही सदस्य था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+